फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूप भयानक लेकिन शुभ फालदायक है मां कालरात्रि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शुक्रवार को छठवें दिन श्रद्घालुओं ने माता कात्यायनी की पूजा अर्चना की। शनिवार को श्रद्घालुओं द्वारा माता के सातवें रूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाएगी। मां कालरात्रि की उपासना से ब्रह्मांड की सारी सिद्घियों के दरवाजे खुल जाते हैं। इनके नाम के उच्चारण मात्र से आसुरी शक्तियां भयभीत होकर दूर भागती हैं।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को मां कात्यायनी केे पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में भीड़ उमड़ी हुई थी। मां के जयकारों से मंदिर गूंज रहे थे। घंटा घड़ियाल की आवाज से पूरे क्षेत्र का वातारण भक्तिमय हो गया। घरों से भी अगरबत्ती धूप की खुश्बू वातावरण को भक्तिमय बना रही है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सिधौना स्थित माता के मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार के गैर जनपदों से भी श्रद्घालु मां पल्हना देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूरे दिन और रात धाम पर मेले जैसा माहौल हो गया है। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार मां शीतला धाम में श्रद्घालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दर्शन पूजन के साथ ही लोग यहां लगे मेले में जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। जिनकी मन्नत पूरी हुई है वह लोग मां को हलुआ पूड़ी का भोग लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें