फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रहा रोडवेज प्रशासन, विरोध क्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रोडवेज प्रशासन और कर्मचारियों की मनबढ़ई की स्थिति में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। जिसके चलते रोडवेज क्षेत्र की स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। आज भी रोडवेज की बसें सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ी होकर सड़क जाम कर रही है और प्रेशर हार्न के शोर से लोग परेशान है। व्यवस्था की सुधार को लेकर सामाजिक संगठनों का विरोध क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। हिन्द सेवा दल निषाद सेना ने बैठक कर इस मुद्दे पर आमरण अनशन करने की जिला और रोडवेज प्रशासन को चेतावनी दी।
विज्ञापन

हिन्द सेवा दल निषाद सेना की बैठक गुरुवार को रोडवेज क्षेत्र स्थित कार्यालय पर हुई। जिसमें रोडवेज कर्मचारियों के मनबढ़ई और रोडवेज प्रशासन के ढुलमुल रवैये पर आक्रोश जताया गया। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि यदि रोडवेज और जिला प्रशासन एक सप्ताह के अंदर स्थानीय लोगों के समस्याओं का निस्तारण और सामाजिक कार्यकर्ता और उनके परिजनों पर दर्ज कराये मुकदमे को वापस नहीं लेता तो संगठन वृहद आंदोलन को बाध्य होगा। एक सप्ताह के बाद संगठन के लोग इस मुद्दे पर आमरण अनशन की शुरूआत करेंगे जो मांग पूरी होने तक लगातार चलता रहेगा। बैठक में राकेश गवैतम, लाल जी, छविराज निषाद, मोहम्मद अबुजैश, राजनाथ यादव, दयाराम निषाद, राकेश यादव, हरिराम, भरत, सूरज, हरेंद्र, मोती, शिवप्रसाद, राहुल, मो. अबु सालिम, मो. अनीस, शिवकुमार, अजीत आदि मौजूद रहे।


पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई ने बढ़ाया है मन
आजमगढ़। वरिष्ठ समाज सेवी बनवारी लाल जालान ने रोडवेज विवाद मामले में पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस घटना वाले दिन ही नियमानुसार कार्रवाई करती तो अब तक समस्या का समाधान हो गया होता। पुलिस प्रशासन की एक तरफ कार्रवाई ने ही रोडवेज प्रशासन और कर्मचारियों का मन बढ़ा दिया है। परिसर में जगह होने के बाद भी चालक-परिचालक सड़क पर बसों को खड़ी कर सवारी चढ़ाने और उतारने का काम कर रहे है। सड़क पर रोडवेज बसों के खड़ा होने से हमेशा जाम का झाम लगा रहता है। जिसके चलते इस रास्ते से गुजरने वालों को तो कभी-कभी घंटो परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें