आजमगढ़। श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती पर चल रहे कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार अग्रवाल ने महाविद्यालय की प्राचार्य प्रिया मुखर्जी, इंटर कालेज के समस्त प्रवक्ता और शिक्षणेत्तर कर्मचारी को स्मृति चिह्न, गोल्ड मेडल, बुके देकर सम्मानित किया गया।
एक सप्ताह तक चले स्वर्ण जयंती समारोह में लोक गीत प्रतियोगिता, रंगोली, मेंहदी, वाद-विवाद और अंतर महाविद्यालयीय निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। बीएड के स्काउट गाइड के एक सौ छात्राओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डा. घनश्याम दुबे मऊ की देख-रेख में हुआ। सत्र 2017 में महाविद्यालय की एमए हिंदी, संस्कृत, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, बीए, बीकाम और अग्रसेन इंटर की हाई स्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की समस्त छात्राओं और नगर के अग्रवाल समाज के प्रत्येक परिवार को भी स्मृति चिन्ह, मेडल, पत्रिका आदि भेट किया गया। इस अवसर पर संस्थापक प्राचार्या डा. शारदा सिंह, अध्यक्ष अजय अग्रवाल, डा. उषा, डा. निशा, डा. अर्पिता, डा. शैलजा, डा. महजबी, डा. रागिनी, डा. वंदना सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।