फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र व प्रदेश सरकार में हिस्सेदार अपना दल (एस) की मासिक बैठक रविवार को राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित हुई। नये साल में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने पुरानी परंपरा को छोड़ कर मासिक बैठक मंडल मुख्यालय पर आयोजित करने का निर्णय लिया और पहली मासिक बैठक आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर आयोजित की।
विज्ञापन

मासिक बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। दोनों सरकारों के जनकल्याणकारी कार्यो को जनता के बीच ले जाए और उसका लाभ उन्हें दिलाने का कार्य कार्यकर्ता करें। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने मंडल मुख्यालयों पर मासिक बैठक के आयोजन का निर्णय लिया है। जिसके तहत ही आजमगढ़ जिले से पार्टी की इस नई परंपरा की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ कर संगठन को मजबूत करें। सत्ता में होने का गुरूर न पाले और आमजनता का सेवक बन कर काम करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि पार्टी ने काफी सोच-समझ कर मासिक बैठक का आयोजन लखनऊ के इतर सभी मंडल मुख्यालयों पर आयोजित करने का लिया है। इसके माध्यम से पार्टी पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद कर रही है। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाए। प्राथमिक सदस्यता के साथ ही सक्रिय सदस्यों को अधिक से अधिक जोडने की कवायद करे। मासिक बैठक में मंडल पदाधिकारियों ने अपने-अपने मंडल में संगठन की स्थिति की जानकारी दी। बैठक को प्रदेश के कारागार मंत्री जयकुमार जैकी, विधायक राहुल कोल, नील रतन, डॉ. लीना तिवारी, डॉ. जमुना सरोज, डॉ. आरके वर्मा, संगम लाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष युवा हेमंत चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल, प्रदेश महासचिव युवा मंच ठा. कृष्ण मोहन सिंह, मंडल प्रभारी आगरा राघवेंद्र, देवीपाटन मंडल प्रभारी अरविंद बौद्ध, बस्ती मंडल प्रभारी करूण शंकर, अजय प्रताप, जवाहर लाल पटेल, संजीव सिंह, विजय पटेल, प्रमोद सिंह, उग्रसेन मौर्या, रमेश यादव, अखिलेश तिवारी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत
अहरौला। मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहीं केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का फुलवरिया बाजार में भाजपा नेता हनुमंत सिंह और आपना दल के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अहरौला बाजार पहुंचने पर युवा मोर्चा के प्रेमसागर मोदनवाल, उमाशंकर गुप्त, पवन बरनवाल आदि के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें