फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों के कारण बिजली आपूर्ति हो रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। बिजली को लेकर मची हाय तौबा समाप्त हो चुकी है क्योंकि ठंड का मौसम शुरू होते ही बिजली की खपत कम हो गई और लोगों को भरपूर आपूर्ति मिलने लगी। वहीं जहानागंज में अराजकतत्वों के कारण बाजार के लोग रात को बिजली की रोशनी से वंचित हो जा रहा है।
विज्ञापन

जहानागंज उपकेंद्र से जहानागंज बाजार और क्षेत्र के लगभग 20 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन विगत पांच दिनों से अराजकतत्वों की शरारत के कारण इससे जुड़े लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। इन अराजक तत्वों द्वारा रात के समय तारों को आपस में शार्ट कराकर फाल्ट करा दिया जा रहा है। फाल्ट होने के बाद बिजली कट जा रही है। रात होने के कारण विभाग के कर्मचारी फाल्ट को ढूंढ़ने में नाकाम हो रहे हैं। रात नौ बजे कटी लाइट के दर्शन फिर सुबह के समय ही हो रहे हैं। क्षेत्र के मुस्तफाबाद, तुलसीपुर, जहांनागंज बाजार और कस्बा, पुनर्जी, कुंजी, ईदिलपुर, प्रतापपुर, बजहां, रामपुर सहित अन्य गांव के लोग बिजली से परेशान है। दयानंद मौर्य, बीरबल, विष्णु मौर्य, दशरथ यादव, रामनिवास चौहान, रवि वर्मा आदि ने बताया कि आखिर कौन ऐसी स्थिति है कि लोग बिजली के तार पर रस्सी से पत्थर बाध कर तार सटा दे रहे हैं और लाईन ट्रिप हो जा रही है। एसडीओ विजय यादव ने बताया कि हम लोग पता कर रहे हैं कि आखिर यह काम कौन कर रहा है इसका पता कर रहे हैं और एक तहरीर थाने पर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें