फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां एक पुत्र अनेक, किसको मिलेगा विजयश्री का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के दक्षिणी मुखी देवी मंदिर के प्रति सभी की आस्था है। लगभग सभी प्रत्याशियों ने सबसे पहले मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जुलूस के साथ मुख्य चौक पर पहुंचे प्रत्याशियों के कारण पूरा शहर जाम हो गया। सभी की मनोकामनाएं पूरी करने वाली मां नगर पालिका चुनाव में किस पर मेहरबान होती है यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के लिए अंतिम दिन नामांकन करने वालों में मां से आशीर्वाद लेने की होड़ लगी रही। हर कोई माता के आशीर्वाद की ढ़ाल लेकर मैदान में उतरना चाहता था। ऐसे में सुबह से ही मंदिर में काफी गहमागहमी रही। एक प्रत्याशी जाता नहीं कि दूसरा प्रत्याशी जुलूस लेकर मां से विजय श्री का आशीर्वाद पाने की आस लेकर पहुंच जाता था। एक ही इच्छा लेकर देवी के कई पुत्र मां के दर पर पहुंच रहे हैं। वैसे माता जिसे भी अपना आशीर्वाद दे लेकिन इस दर्शन और पूजन के चक्कर में सोमवार को चौक क्षेत्र में खरीदारी करने के लिए आने वालों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। प्रत्याशियों के काफिले के कारण पूरा चौक क्षेत्र जाम हो गया। भीड़ के आगे पुलिस भी खुद को बेबस महसूस कर रही थी। जाम के कारण चौक क्षेत्र में खरीदारी करने आने वाले लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें