फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने सहायक विकास अधिकारी को सौंप दी अपनी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज विकास खंड के शिवपुर ग्रामसभा में स्थित श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक द्वारा 150 मीटर खड़ंजे को उखाड़कर विद्यालय की दीवार का निर्माण करा लिया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ को जांच सौंपी। इस जांच आख्या से संतुष्ट न होने पर सीडीओ ने बीडीओ को स्वयं जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

महराजगंज विकास खंड के शिवपुर ग्राम सभा में स्थित श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक पर खड़ंजे को उखाड़कर विद्यालय की दीवार का निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए सदस्य मानवाधिकारी एसोसिएशन अरुण कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए सीडीओ अभिषेक सिंह ने खंड विकास अधिकारी महराजगंज को नामित किया। खंड विकास अधिकारी ने स्वयं इसकी जांच न करके सहायक विकास अधिकारी से इसकी जांच कराई। जांच के बाद आख्या को आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड कर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने जांच आख्या का अवलोकन किया। जांच आख्या से असंत़ुष्ट होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को स्वयं जांचकर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें