फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ । अखिल भारतवर्षीय गोंड एवं खरवार महासभा शाखा आजमगढ़ ने शुक्रवार को डा. अंबेडकर पार्क में सुदर्शन खरवार की अध्यक्षता धरना दिया। बाद में तहसीलदार का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गोंड महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुआल प्रसाद गोंड ने कहा कि सरकार के शासनादेशों के बाद भी जिला प्रशासन गोंड व खरवार जाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने में हीला हवाली कर रहा है। जिससे इस समाज के लोगों का अहित हो रहा है। इससे गोंड व खरवार समाज में भारी रोष है। बाद में समाज के लोग जुलूस के रूप में तहसील सदर के कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार का घेराव कर जमकर नारेबाजी की, इस दौरान प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कन्हैया गोंड, त्रिभुवन खरवार, नितिन खरवार, अमरजीत, दीपक, अशोक गोंड, शैलेश गोंड, सुरेंद्र, फिरतू गोंड, शंकर आदि मौजूद रहे। संचालन दीपू खरवार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें