फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने किया कलर सिगनलिंग कार्य का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां/सरायमीर। आजमगढ और खुरासन रोड रेलवे स्टेशनों के बीच कलर सिग्नल के लिए निर्माणाधीन पैनल रूम और उसमें की जा रही वायरिंग का निरीक्षण करने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और उप मुख्य अभिंयता जनपद पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के साथ ही कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय पर कार्यों को पूरा करने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन

खुरासरन रोड रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या तीन पर लाइन बिछाने के कार्यों का जायजा लेने के बाद वह लोग सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां लगभग एक घंटा रूक कर उन्होंने कलर सिग्नल के कार्यो का निरीक्षण किया। बता दें कि शाहगंज दीदारगंज के बीच रेल फाटक का विस्तारीकरण और कलर सिग्नल का कार्य पूरा हो चुका। खुरासन रोड, सरायमीर, आजमगढ़, सठियांव, मुहम्मदाबाद और खुरहट स्टेशनों पर कार्य चल रहा है। रेलवे सूत्रों के अनुसार नवंबर 2017 तक कार्य के पूरा होने का समय निर्धारित किया गया है। सरायमीर संवाददाता के अनुसार सरायमीर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार में चीफ इंजीनियर गोरखपुर मंडल एमए रिजवी, सहायक इंजीनियर और यातायात निरिक्षक अरुण कुमार यादव के साथ निरीक्षण किया। जिसमे रेलवे स्टेशन की ट्रेन के एसी कोच का प्लेटफार्म छोटा होने के कारण जमीन पर ही लोगों को उतरना पड़ता है। छपरा-शाहगंज लाइन पर स्थित सरायमीर रेलवे स्टेशन पर डबल लाइन का कार्य, कलर लाइट सिग्नल पैनल सिस्टम का कार्य, स्टेशन पर बाथरूम, हैंड पंप, टाउन एरिया के नाले का गंदा पानी जो रेलवे की जमीन पर बह रहा है और कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कमियों केे दुरुस्त करने का निर्देश दिया और कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें