फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक अपनी भूमिका का करें निर्वहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम समाज पीजी कालेज जयनगर बाबू की खजूरी में महाविद्यालय परिसर में शिक्षक दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. सविंद्र कुमार सिंह ने शिक्षकी की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आचारण का अनुसरण करते हुए शिक्षकों को अपनी भूमिका का निर्वहन की दिशा में कमद बढ़ाते हुए शिक्षा के माध्यम से समाज और देश को 21वीं सदी का भारत बनाए के लिए उत्तरदायी माना। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अरबों रुपये खर्च कर जहां सर्व शिक्षा अभियान और बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओं, कौशल विकास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं में शिक्ष की भूमिका सार्थकता के साथ सन्नहीत होगी तो इससे एक नए भारत का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान बीएड, बीटीसी और स्नातक, स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा में नारी की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें बीटीसी की प्रिया मौर्य प्रथम, द्वितीय प्रिया गुप्ता और तृतीय स्थान संतोश यादव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र सिंह, विजेन्द्र कुमार राय आदि उपस्थित थे।

महाविद्यालय के शिक्षकों ने जताया विरोध
आजमगढ़। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय , महाविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को शिक्षक दिवस पर श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर के शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर सरकार की शिक्षक विरोधी नितियों का विरोध किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों ने शिक्षक दिवस का बहिष्कार इस लिए किया ताकि सरकार की आंखे खुल जाए। संयुक्त मंत्री डा. राजीव त्रिपाठी ने कहा कि हम शिक्षकों को अपनी मांग पूरी कराने के लिए सरकार से आर-पार की लड़ाई लडनी होगी। डा. इंद्रजीत ने शिक्षकों से एकजुटता को मजबूत बनाए जाने पर बल दिया। अन्य शिक्षकों ने आंदोलन को नई धार देने का सुझाव दिया। इस मौके पर डा. दुर्गावती उपाध्याय, डा. मधुबाला राय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इसी क्रम में शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी बाह पर कालीपट्टी बांधकर सरकार की शिक्षक विरोधी नितियों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें