फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उमस भरी गर्मी केे बीच शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया वहीं नगर में जगह-जगह हुए जल-जमाव ने नगरपालिका और नगर पंचायत के कार्यों की पोल खोल दी। जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद में कई दिनों से हो रही उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। आकाश में बादल आते और उड़ जाते लेकिन बारिश नहीं होती। लेकिन शुक्रवार से जनपद में कुछ देर के लिए ही सही झमाझम बारिश हो रही है। इस बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। वहीं इस बारिश ने नगरपालिका क्षेत्रों और नगरपंचायतों की पोल खोल दी। सड़कों पर लगे पानी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र के गांधी तिराहा, एसकेपी इंटर कालेज, बदरका ईदगाह, रैदोपुर, पुलिस लाइन गेट आदि जगहों पर जल-जमाव देखने को मिला। वहीं ग्रामीण इलाकों में स्थिति बुरी नजर आई। सगड़ी संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत बिलरियागंज के नया चौक से पूरब जीयनपुर जाने वाले मार्ग के किनारे नाले की सफाई नहीं होने से जल जमाव हो गया। गंदा पानी दुकानों में घुस रहा है। व्यापारियों से लेकर ग्राहकों, यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जल-जमाव के कारण यात्रियों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। अगर कोई वाहन गुजरता है तो सड़क के किनारे जमा गंदा पानी लोगों के ऊपर से छिटक रहा था जिसे लेकर तू-तू मैैं-मैं भी हो रही थी। मनोज यादव, शेषनाथ, पंकज यादव, संजय, दीपक आदि का कहना है कि अगर इसकी व्यवस्था नहीं हुई तो हम आंदोलन के लिए विवश होंगे। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार शनिवार को हुई झमाझम बारिश से बिंद्राबाजार में आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर भारी जल-जमाव हो गया। जिसमें कारण नेशनल हाइवे पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। कुछ ऐसा ही हाल बिंद्राबाजार मेंहनगर मार्ग का भी है।
विज्ञापन

- अंबुज राय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें