आजमगढ़ । प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय स्थानीय सेवा केंद्र द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन पर्व की पूर्व दिवस पर रविवार को बहनों ने बंदियों और जेल अधीक्षक अनिल गौतम की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। आध्यात्मिक पत्रिका ज्ञानामृत का मुफ्त वितरण किया।
बहन रंजना, हेमा, अनीता ने बंदियों को संस्था के बारे में जानकारी दी। रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालाते हुए उन्हें मानवतावादी बनने, संमार्ग पर चलने, मधुर व्यवहार करने और बुराइयों से दूर रहने, समाज और देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बंदियों को रक्षा बांधने वाली बम्हाकुमारी बहनों और भाइयों में गीता, रीमा, पूनम, सुनीता, बीके, संजय, कै लाश, आशुतोष, वैभव, बंशराज, नंदलाल, विकास आदि रहे। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने प्रजापति ब्रह्मकुमारी भाई-बहनों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रभारी जेल अपूर्वव्रत पाठक, शिक्षाध्यापक दिनेश कुमार मिश्र, कमला सिंह सहित स्टाफ उपस्थित रहा।