फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद चौराहा गड्ढ़ों में तब्दील, विरोध में रोपा धान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार क्षेत्र में कारगिल शहीद चौराहे पर गड्ढों के कारण आए लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में रविवार को स्थानीय लोगों ने शहीद चौराहे पर गड्ढों में जमा पानी में धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बाढ़ पीड़ित संगठन संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने शहीद चौराहे पर सड़क में बने गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। दोपहर 12 बजे से लगभग तीन बजे तक लोगों का प्रदर्शन चलता रहा। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर समस्या के निराकरण की मांग की है। इस दौरान गणपत सिंह, नर्वदेश्वर मिश्रा, अक्षयबर वर्मा, राजीव मिश्रा, राधेश्याम त्रिपाठी, जगमोहन यादव, बांकेलाल, गंगा यादव, लालजी निषाद, राम हंस, उर्मिला, इंद्रावती, सीमा, सरस्वती, इसरावती, गीता, साधना, शुभागी, आशा, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें