फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गंभीर, आजमगढ़ में 112 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से सोमवार को फिर एक साथ 112 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं, पूर्व मंत्री की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज से रेफर कर दिया गया है। रविवार को 52 नये संक्रमित मिले थे। जनपद में अभी तक कुल 3912 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3274 स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को 50 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 580 पहुंच गई है। रिकवरी दर 83 फीसद के आसपास है। अब तक 81 मरीजों की मौत हुई हैं। वहीं, मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए रैदोपुर निवासी पूर्व मंत्री को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में अतरौलिया के गोपाली पट्टी में एक, रानी की सराय के नंदाव में एक, सेठवल में दो, सठियांव के अबाडी में एक, असोना में पांच, समेदा में एक,, सलारपुर में एक, संग्रामपुर में एक, मरुखापुर में एक, फखरुद्दीनपुर में एक, कुकुड़ीपुर में एक, सठियांव में एक महुआ में एक, सगड़ी के अंजान शहीद में दो, कोयलसा के शेरवा में एक, पल्हनी के देवखरी में एक, पुलिस लाइन में एक, पहाड़पुर में एक, सिलिलाइंस में एक, घोषी बाजार में एक, मिर्जापुर के रामरायपुर में एक, हरपुरा खास में एक, बेलनाडीह में एक, अतरौलिया के पकरडीहा में एक, सीएचसी अतरौलिया में एक, महाराजगंज में दो, शिवपुर में एक, देवारा जदीद में एक, निकासीपुर में दो, कटघर लालगंज में चार, बिलरियागंज के शहाबुद्दीनपुर में पांच, पल्हना के बाबू की खजुरी में एक, सरायमोहन में एक, फूलपुर के उदपुर में दो, वार्ड नौ में एक, मलगांव में एक, सठियांव के पाही में एक, सीएचसी मुबारकपुर में एक, पल्हनी के खैरातपुर में एक, जमीन हरखोरी में एक, मुकुंद नगर में दो, अतरौलिया के मदिया पार में आठ बरसानी में एक, सठियांव के सोनावर में एक, शहर के जजेज कालोनी में एक, भागमलपुर में एक, पीएसी में तीन, जहांगीरपुर में एक, सिधारी थाने में दो, मेंहनगर के गौतमनगर में एक, हरैया के पोखरा में एक, मऊ कुतुबपुर में चार, देवरिया में एक, कोयलसा के डिंगुरपुर में चार, गिरधरपुर में एक, दरियापुर नेवादा में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें