फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार शाम को जिलाधिकारी की ओर से स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं, स्वच्छता के प्रति विशेष कार्य करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में मुाबरकपुर ने पहला और बिलरियागंज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मेंहनगर तीसरे और फूलपुर चाथे स्थान पर रहा। प्रथम स्थान पाने पर पालिका मुबारकपुर की अध्यक्ष करीमुन्निसा और ईओ राजपति अविचल, दूसरा स्थान पाने पर बिलरियागंज के अध्यक्ष विरेन्द्र विश्वकर्मा और ईओ सुरेश कुमार, तृतीय स्थान मेंहनगर के अध्यक्ष अशोक चौहान और ईओ राकेश कुमार सरोज को प्रमाण पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। चौथे स्थान पर आए ईओ और अध्यक्ष फूलपुर के साथ ही पालिका आजमगढ़ की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव , ईओ वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, निजामाबाद, कटघर-लालगंज, सरायमीर, अतरौलिया, महराजगंज, अजमतगढ़, जीयनपुर के अध्यक्ष और ईओ को प्रमाण पत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि तमसा अभियान में तमसा परिवार के लोगों को महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिलाधिकारी ने तमसा परिवार से जुड़े लोगों और स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह का संचालन प्रभु नरायण ने किया। एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसडीएम फूलपुर ललित कुमार आदि थे।
विज्ञापन


ये भी हुए सम्मानित
आजमगढ़। भारत रक्षा दल के हरिकेष विक्रम, मो. अफजल, मनीष, धीरजी श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्य, प्रवीण सिंह, अरविन्द चित्रांश, जयश्री यादव, जेपी सिंह, हरिप्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, रितेश गोयल, शाहिद, मणिन्दर कुमार सिंह, उमेश सिंह, नन्द बरनवाल, शैलेश कुमार, अर्चना बरनवाल, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, तेज बहादुर सिंह, नित्यानन्द मिश्रा, अल्का सिंह, राशिद अनवार, सन्तोष कुमार सिंह, कल्पनाथ सिंह, शरद कुमार सिंह, संजय निषाद, नन्दलाल यादव, पवन कुमार सिंह, पूनम सिंह, राहुल कुमार सिंह, संजय कुमार श्रीवास्तव, जावेद अंसारी, सुनील वर्मा, उमेश सिंह गुड्डू, दुर्गेश श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, अशोक प्रजापति, अर्चना बरनवाल आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें