आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए सोमवार को बैठक हुई। डीएम शिवाकान्त द्विवेदी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि 20 नवंबर को लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न 12 से तीन बजे तक होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में होगा।
सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ब्लाक से 11 सदस्यों और पांच स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएं। एसपी रविशंकर छवि, सीडीओ कमलेश कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, बीएसए, स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।