आजमगढ़। जनपद में आशा ज्योति केंद्र के लिए जिला प्रोबेशन कार्यालय की ओर से नगर के सिधारी स्थित कमिश्नरी के बगल में जमीन की तलाश की गई है। लेकिन नगरपालिका ने इसे एनओसी नहीं दिया। अब विभाग ने एनओसी के लिए एसडीएम सदर के पास पत्र भेजा है। वहीं शासन ने आशा ज्योति केंद्र के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करते हुए उप्र राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया है। पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे ही परामर्श, एफआईआर, मेडिकल, विधिक सेवा, अल्प आवास के हिसाब से कौशल विकास प्रशिक्षण दिए जाने की सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा आशा ज्योति केंद्र में दी गई है। इस केंद्र में पीड़ित महिला हेल्प लाइन 181 टोल फ्री के नंबर पर शिकायत करती हैं, तो तत्काल उस महिला की शिकायत को त्वरित कार्रवाई कर उसका निवारण किया जाता है। वहीं अगर महिला को आने-जाने में दिक्कत होते है तो रेस्क्यू वैन से उन्हें लाया जाता है। आशा ज्योति केंद्र में कई संस्थाए जुड़ी हुई है। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चाइल्ड हेल्प लाइन पुलिस चौकी, 181 महिला हेल्प लाइन है। जिले में आशा ज्योति केंद्र तो संचालित है इस केंद्र से जुड़े सदस्यों द्वारा महिलाओं की सहायता भी की जा रही है। लेकिन अभी तक इस केंद्र के लिए भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जिसके कारण यह कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला प्रोबेशन कार्यालय के बगल में संचालित हो रहा है।
आशा ज्योति केंद्र के लिए जमीन मिली हैै लेकिन एनओसी नहीं मिली है। जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए शासन की ओर से पैसे को सीधे कार्यदायी संस्था के खाते में पैसे को भेजा जाएगा हम लोग सिर्फ उसका सुपरविजन करेंगे। शासन स्तर से कार्यदायी संस्था नामित कर दी है इसका कोई पत्र अभी तक हमें नहीं मिला है।
बच्चे लाल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी।