फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर और सीएम से हुई बिना प्रस्ताव कार्य कराने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत बिलरियागंज के सभासद चेयरमैन और ईओ के खिलाफ मुखर हो गये है। मुख्यमंत्री को पत्रक भेज कर सभासदों ने बिना प्रस्ताव के ही कार्य करा कर सरकारी धन के दुरूपयोग का आरोप लगाया है। सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की बैठक हुई ही नहीं और न ही प्रस्ताव ही पारित हुआ। इसके बाद भी स्वागत बोर्ड, स्पीडब्रेकर, घटिया क्वालिटी की डस्टबिन, एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने आदि का काम चेयरमैन और ईओ आपसी मिलीभगत कर करा दिये है। सदस्यों द्वारा सड़क और नालियों की मरम्मत कराने की मांग की जा रही है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सभासदों ने चेयरमैन और ईओ पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया है। बैठक के बारे में पूछे जाने पर चेयरमैन का कहना होता है कि मुझे जब जरूरत होगी बैठक बुला लूंगा। किस मद में कितना धन आया है और उसे कहा खर्च किया जा रहा है, इसका कोई ब्यौरा सभासदों को नहीं उपलब्ध कराया जा रहा है। जनसूचना के माध्यम से भी सूचना मांगे जाने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सभासदों ने बोर्ड की बैठक कराने और आय-व्यय का ब्यौरा दिये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जयप्रकाश, मो. शाद, तारा देवी, रेहाना बानो, नासरीन बानो, मो. आसिफ, घनश्याम, मो. तारिक, तबरेज, ज्ञानती देवी, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें