फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता के लिए की मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक अभिषेक जायसवाल दीनू की अध्यक्षता और क्षेत्रीय महामंत्री भाष्कर निषाद के संचालन में रविवार को नेहरू हाल में हुई। मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राजभर के नेतृत्व में 10 जुलाई को नेहरू हाल में होने वाले पिछड़ा सम्मेलन को सफल बनाने पर मंत्रणा हुई।
विज्ञापन

विनोद राजभर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन सुबह दस बजे से किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजेश वर्मा मौजूद रहेंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को दायित्व भी सौंपा गया। कहा कि पिछड़ा वर्ग के लिए सम्मान की बात है कि देश का प्रधानमंत्री पिछड़ा वर्ग से है। पिछड़ा वर्ग का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। क्षेत्रीय महांमंत्री भाष्कर निषाद ने अपील की कि सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचकर पिछड़ा वर्ग के ओजस्वी वक्ताओं को सुनें। अपनी मजबूत उपस्थिति से पीएम की रैली को ऐतिहासिक बनानी हैं। इस अवसर पर अभिषेक जायसवाल, आनंद गुप्त, राजेश चौहान, अशोक यादव, रवि पटेल, फूलबदन, सभाजीत विश्वकर्मा, रामचन्दर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें