अखिल भारतीय अस्थाना परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सिधारी स्थित रविंद्र कुमार अस्थाना के आवास पर हुआ। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष रविंद्र कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार अस्थाना, महासचिव कौशवेंद्र अस्थाना,सचिव शिव कुमार अस्थाना, सुषार अस्थाना और कोषाध्यक्ष विपिन अस्थाना के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे। इस मौके पर डा. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, वीके अस्थाना, संगीता अस्थाना, अनीता अस्थाना, सुधीर अस्थाना, रवि अस्थाना, राकेश अस्थाना आदि उपस्थित रहे।