फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक अनुरूप नहीं हो रहा था काम, सभासदो ने रोकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर चार में इन दिनों नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी होने पर स्थानीय लोग मंगलवार को सभासद के नेतृत्व में आक्रोशित हो उठे और काम ठप करा दिया। जानकारी होने पर चेयरमैन बदरे आलम भी मौके पर पहुंच गये और निर्माण कार्यो का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत में वार्ड चार नेहरू नगर से वार्ड छह तकिया मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान तक डूडा द्वारा 100 मीटर नाली और इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा मानक की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। जगह-जगह पुराने ईंट और घटिया किस्म के सिमेंट और बालू का प्रयोग किया जा रहा है। यही नहीं नाली के फर्श बनाने में पुराने ईंट बिछा कर उस पर सफेद बालू का घेल कर दिया जा रहा है। लोगों की शिकायत पर सभासद प्रहलाद ने दो दिनों पूर्व ही ठेकेदार को व्यवस्था में सुधार के लिए कहा। इसके बाद भी ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू रहा। मंगलवार को सभासद मौके पर पहुंचे और मानक की अनदेखी कर हो रहे कार्य को ठप करा दिया। सभासद की सूचना पर चेयरमैन बदरे आलम भी मौके पर पहुंच गये और घटिया निर्माण देख ठेकेदार को मानक के अनुरूप काम कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही इसकी सूचना डूडा के परियोजनाधिकारी महेंद्र राजभर को भी दे दिया। मानक के विपरित हो रहे काम का विरोध करने वालों में ओमप्रकाश, हाफिज हारून, मो. खालिद, खोजमन यादव, चंद्रभान गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें