आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रविवार को परिणाम घोषित हुआ। हर बार की तरह इस बाद भी लड़कियों ने ही बाजी मारा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं के टॉप टेन सूची में लड़कियां ही पहले स्थान पर रही। वहीं संपूर्ण परीक्षा फल में भी इनकी बढ़त कायम रही।
हाईस्कूल में जिले की टॉप टेन सूची में रीशू यादव पहले स्थान पर है तो वहीं इंटरमीडिएट में अंजली मौर्या टॉप पर रही। हाईस्कूल की परीक्षा में पंजीकृत छात्राओं की संख्या 46445 थी, जिसमें 34639 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। वहीं पंजीकृत 56955 छात्रों में मात्र 37010 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके। इसी क्रम में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 44937 छात्राएं पंजीकृत थी, जिसमें 30962 उत्तीर्ण हुई। पंजीकृत 44197 छात्रों में मात्र 21749 छात्र ही उत्तीर्ण हो सके। हाईस्कूल की प्रदेशस्तरीय मेरिट में स्थान बनाने वाली रीशू यादव और अमृता चौरसियां भी लड़कियां ही है।