फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मई जामूडीह में लगेगी डिप्टी सीएम की चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सूबे के डिप्टी सीएम एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद के चार और पांच मई को प्रस्तावित दौरे को शासन से हरी झंडी मिल गई है। उनके आने की सूचना के बाद अधिकारियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौय के कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है। चार मई को डिप्टी सीएम जनपद में पहुंच रहे हैं। चार अप्रैल के वे सुबह लगभग 10 बजे हेलीकाप्टर से अतरौलिया के भोराजपुर खुर्द में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां 75 ग्रामीण परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और साथ बैठक करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक होगी। शाम पांच बजे लालगंज के जामूडीह में ग्राम स्वराज अभियान के तहत चौपाल लगाएंगे। पांच मई को सुबह यहां स्वच्छता अभियान में भी भाग लेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बाबत रविवार को जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र का दौरा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। डीएम शिवांकात द्विवेदी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है। कार्यक्रम के अनुसार सभी स्थानों पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा आदि के कड़े प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें