आजमगढ़। यूनाईटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर ताला बंदी कर प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांगों में व्यवसायिक बैंकों की भांति पेंशन, पीएफ, प्रोन्नतिनीति, सेवाशर्त, मृतक आश्रितों को नियुक्ति आदि शामिल हैं।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मी बैंक कर्मियों के प्रति भारत सरकार उपेक्षापूर्ण रवैया अपना रही है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एलके सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि ग्रामीण बैंक कर्मियों की मांगों पर सरकार सकरात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन के अगले चरण में ग्रामीण बैंक कर्मी अनिश्चित कालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, इंप्लाइज एसोसिएशन के महामंत्री यशवीर सिंह, अध्यक्ष हरेंद्र कुमार, आरपी मौर्य, अनुज श्रीवास्तव सहित अनेक बैंक कर्मी उपस्थित रहे