फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन समारोहों में जमकर उड़े अबीर-गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जहां एक तरफ शुक्रवार को लोगों ने जमकर होली का हुड़दंग मचाया वहीं शनिवार से जगह-जगह होली मिलन समारोहों का दौर भी शुरू हो गया। इस दौरान लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन

इसी क्रम में नगर के पुरानी सब्जी मंडी चौराहा स्थित न्यू कला केंद्र के आफिस में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कला केंद्र की महिलाओं ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और होली का हुड़दंग किया। उन्होंने एक दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामना दी। इसके बाद पकवानों का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर विभा गोयल, जूही गुप्ता, बबिता राय, सुधा पांडेय, प्रीति आदि उपस्थफित थीं। वहीं वेदांता इंटरनेशनल स्कूल बगहीड़ाड़ में भी शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने कहा कि होली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह मौज, मस्ती और मनोरंजन का त्योहार है। यह त्योहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मोहनाठ गांव स्थित एचएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मैनेजिंग डायरेक्टर डा. बृजेश कुमार यादव और विद्यालय स्टाफ ने जमकर होली खेली। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिल होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें