आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को त्रिपुरा और नागालैंड में विजय हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि इस जीत ने साबित कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश का प्यार मिल रहा हे और कांग्रेस मुक्त भारत का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि इस जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय नारायण राय ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ रुकने वाला नहीं है। इस अवसर पर महामंत्री रामपाल सिंह, ब्रजेश यादव, रविशंकर तिवारी, विश्वनाथ सिंह, राम कृपाल उपाध्याय, चंडिका नंदन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतरौलिया पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा और नागालैंड में पार्टी की जीत पर भाजपाईयों में जश्र का माहौल रहा। क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा व जयनाथ सिंह के नेतृत्व में मिठाईयां बांटी गई। जम कर अबीर गुलाल उड़ाने के साथ ही आतिशबाजी भी की गई। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, प्रभाकर, चंद्रजीत, आनंद, नीरज, तनय, हरिभान, अभिषेक, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे। पल्हना जिला महामंत्री ध्रुव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा, नागालैंड विजय पर जम कर खुशी मनाई। इस अवसर पर रामासाव, धीरज सिंह, विजय बहादुर, वकील सिंह, अशोक सिंह, प्रधान गोरख आदि उपस्थित थे। अहरौला क्षेत्र के बस्ती भुजवल कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर के जीत पर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, बालमुकुंद, अखिलेश, जिलेदार, अजय सिंह, संग्राम, रामनाथ आदि मौजूद रहे। अंबारी दीदारगंज भाजपा मंडल की बैठक शनिवार को दिनेश जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पल्थी में संपन्न हुई। जिसमें त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय राज्य में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाया और मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की नीतियों की जीत है। इस अवसर पर अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र चौहान, विकास सिंह, रवि मौर्य, जितेंद्र चौहान, जिलेदार मौर्य, अनिल मिश्र, सूर्यभान मौर्य, चंद्रशेखर, इंद्रपति सेवक आदि उपस्थित थे।