फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में छह हजार बढ़े वृद्धा पेंशन के लाभार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में जल्द ही छह हजार वृद्धा पेंशन के लाभार्थी बढ़ जाएंगे। इसके अलावा तीन हजार और लाभार्थियों के बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे जिले में वृद्धा पेंशन पाने वालों की संख्या 40 हजार के पार हो जाएगी। जल्द ही ब्लाक स्तर पर आयोजन कर लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में लगभग 38 हजार लोगों को वृद्धा पेंशन समाज कल्याण विभाग को जारी किया जाता है। इस बार शासन से लगभग 20 हजार और लोगों को पेंशन जारी करने का लक्ष्य मिला। इसके सापेक्ष 10 हजार से ज्यादा आवेदन विभिन्न ब्लाकों में आए थे। काफी समय से पेंडिंग इन आवेदनों का अब निस्तारण किया जा रहा है। 6000 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। जबकि अन्य के आवेदन अभी बीडीओ और अन्य स्तर पर लंबित है जिन्हें जल्द निस्तारित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी प्रकार बलिया में आठ हजार और मऊ में सात हजार और वृद्धों को पेंशन जारी करने की तैयारी कर ली गई है। समाज कल्याण विभाग को ब्लाक स्तर पर आयोजन कर जल्द ही इन लाभार्थियों को पेंशन जारी करने के स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे।
00000000000
वृद्धा पेंशन के ब्लाकों में लंबित आवेदनों को निस्तारित करने के लिए रोजाना मानीटरिंग की जा रही है। अभी तक बलिया में आठ हजार, मऊ में सात हजार और आजमगढ़ छह हजार लोगों की पेंशन स्वीकृत हुई है। जल्द ही ब्लाक स्तर पर आयोजन कर स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे। -जितेंद्र सिंह, डीडी समाज कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें