तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में शुक्रवार को महाविद्यालय के संस्थापक स्व. मथुरा राय की 93वीं जयंती पर वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। लोकगीत, नृत्य, नाटक आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस क्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार राय ने कहा मथुरा राय के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने जो शिक्षा का मुकाम कायम किया है वह मिसाल है। अध्यक्षता कर रहे कुबेर मिश्र ने कहा कि राय समय के बहुत पाबंद थे। प्राचार्य डॉ. राम अवध सिंह यादव ने कहा कि आज उनकी देन है कि यहां के बच्चे पढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर विराजमान हैं। मथुरा राय महिला महाविद्यालय के बीटीसी, श्री सत्यसेवा बालिका इंटर कालेज, श्री सत्यवान नर्सरी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन जीत लिया। गांधी पीजी कॉलेज मालटारी के छात्रों ने योग के माध्यम से सबको लोहा मनवाया। । दिनेश कुमार राय, कृष्ण कुमार राय, संजय शर्मा, अखिलेश चंद्र, कौशलेंद्र विक्रम मिश्र, कैलाश नाथ गुप्त, प्रशांत कुमार राय, प्रेमचंद यादव, नीलिमा सिंह, सीमा सिंह, मंजुला चौरसिया, नितेश जासवाल, दीनानाथ मिश्र, बालचंद प्रसाद ,प्रदीप राय, शिवशंकर राय, उमाकांत मिश्र, मनोज राय मौजूद थे। संचालन हसीन खान ने किया।