फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों और राजगीरों को दी गई योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। श्रम विभाग की ओर से बुधवार को मुहम्मदपुर ब्लाक सभागार में श्रमिकों और राजगीरों के पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 32 लोगों का पंजीकरण करने के साथ ही उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित 18 योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत सभी मजदूर और राजमिस्त्री के लिए श्रम विभाग में अनेक योजनाएं संचालित हैं। जिसमें बच्चियों के लिए शादी अनुदान, मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि, दुर्घटना बीमा योजना, महिलाओं को प्रसव लाभ आदि का संचालन किया जा रहा है इसके लिए श्रमिकों का पंजीकरण जरूरी है। पंचायती राज निदेशक जयदीप त्रिपाठी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज मिस्त्री को ऑन साइट प्रशिक्षण के बारे में बताया। इसके बाद मुहम्मदपुर गांव में राजगीरों को शौचालय का निर्माण कर जिला सलाहकार अमित सिन्हा के नेतृत्व में स्वच्छ भारत प्रेरक हैदर रईस नकवी, एडीओ पंचायत भालचंद यादव, ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र राम, खंड प्रेरक अजय सिंह और रविंद्र यादव द्वारा राज मिस्त्री को ऑन साइड प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर जवाहिर चौहान, रविंद्र चौहान, खरभन राम, प्रेम नारायण मौर्य, राम विजय चौहान, मानसिंह, श्रीपत, जय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें