फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मा एकेडमी और सेंट जेवियर्स बिलरियागंज ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हो रहे जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को हुए मैच में शर्मा एकेडमी और सेंट जेवियर्स बिलरियागंज मैच जीत कर अगले दौर के लिए प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन

आज का पहला मैच सेंट जेवियर्स स्कूल समेंदा और शर्मा एकेडमी टीम के बीच खेला गया। जिसमें सेंट जेवियर्स समेंदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी शर्मा एकेडमी की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच सीपीएस और सेंट जवियर्स स्कूल बिलरियागंज के बीच खेला गया। जिसमें सीपीएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी सेंट जेवियर्स बिलरियागंज की टीम ने 17 ओवर में 88 रन बना कर मैच जीत लिया। इस प्रकार शर्मा एकेडमी और सेंट जेवियर्स बिलरियागंज की टीम ने अगले दौर के मैच में प्रवेश पा लिया। मैच के मुख्य अतिथि आरएन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र यादव और वशिष्ट अतिथि डा.अर्जुन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें