फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पीठासीन और 21 पोलिंग अधिकारी प्रशिक्षण से रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए लगाए गए पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारी प्रथम के लिए सोमवार को डीएवी पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान आठ पीठासीन अधिकारी 21 पोलिंग अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण से अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। एक तरफ नामांकन तो दूसरी तरफ मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा हैै। सोमवार को नगर के डीएवी पीजी कालेज में 946 मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण का आयोजन दो पालियों में किया गया था। दोनों पालियों में 473-473 मतदान कार्मिकों को शामिल किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान पहली पाली में 14 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिसमें चार पीठासीन अधिकारी और 10 पोलिंग अधिकारी प्रथम शामिल थे। वहीं दूसरी पाली में कुल 15 मतदान कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिसमें चार पीठासीन अधिकारी और 11 पोलिंग अधिकारी प्रथम शामिल थे। कार्मिकों की अनुपस्थिति को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण सिंह काफी गंभीर नजर आए। कार्मिक की जिम्मेदारी संभाल रहे परियोजना अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ल ने बताया कि कुल 946 कार्मिकों को प्रशिक्षण में भाग लेना था जिसमें से 29 कार्मिक अनुपस्थित थे। जिसकी सूचना एडीओ को दे दी गई है। वहीं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय और नगरीय निकाय राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अनुपस्थित सभी कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें