फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा के स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। जिला सहकारी बैंक की शाखा विगत 15 वर्षों से अहरौला कस्बे में किराये के मकान में संचालित हो रही थी। सितंबर के आखिरी सप्ताह में नोटिस चस्पा कर अहरौला शाखा को अतरौलिया में विलय कर लेनदेन वहीं से करने की नोटिस चस्पा कर दी गई। इस बात से नाराज खाताधारकों ने गुरुवार को अहौला शाखा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गुरूवार को शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार सिंह अहरौला शाखा पर जरूरी फाइल और कागजात अतरौलिया ले जाने के लिए पहुंचे। जैसे ही इसकी सूचना खाताधारकों को ह़ुई वह भी बैंक शाखा पर पहुंच गए। खाताधारकों ने कहा कि जब तक हमारे पैसे का भुगतान नहीं हो जाता हम शाखा को यहां से नहीं हटने देंगे। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध के कारण शाखा प्रबंधन प्रदीप सिंह कोई भी अभिलेख नहीं ले जा सके। उन्होंने बताया कि यहां लगभग तीन हजार तीन सौ से अधिक खाते हैं। हमें ऊपर से आदेश मिला है इसमें हम कुछ नहीं कर सके। इस मौके पर प्रभुदीन यादव, शिवपूजन निषाद, महाजन यादव, राजाराम यादव, भेजू प्रजापति, शंभू जयसवाल, देवी पांडेय, सरोज, सुमन आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें