फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलापूर्ति विभाग पर लगाया मनमानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। जिलापूर्ति विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के मनमाने रवैये से नाराज ग्राम पंचायत पुुसड़ा आईमा के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लाक पहुंचे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि पहले उनका नाम पात् रगृहस्थी सूची में शामिल था, लेकिन पिछले कई माह से हमारा नाम सूची से काट दिया गया है। जिस कारण हम पात्रों को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। घेराव करने वाले ग्रामीणों में दर्जनों पुरूष एवं महिलाएं शामिल थीं। समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि पात्रों का नाम पुन: सूची में शामिल कर उन्हें खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर मंतु, विद्या, संगीता, सरिता, कौशिल्या, सुमित्रा, रीनू, रीना, बासमती, सुरसती, इंदू, अशोक, मनोज, विनोद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें