फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुई फरहाबाद की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत के फरहाबाद मोहल्ले में गुरुवार की शाम हो रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विनोद राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर रामलीला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विनोद राय ने लोगों को संबोधित करते करते रामलीला के महत्व के बारे में बताया। उन्होने कहा कि जिस क्षेत्र में रामलीला का आयोजन किया जाता है उस क्षेत्र का विकास हमेशा बना रहता है। क्षेत्र के जनमानस में और नई पीढीयों में आस्था के प्रति जागृति पैदा होती है और ज्ञान का विकास होता है। इसके बाद रामलीला की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमा यादव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पंडित कृपाशंकर मिश्रा, शरद मिश्रा, विजय सोनकर, विजय गुप्ता, डा. सुदर्शन मिश्रा, सुरेंद्र यादव, मतन प्रजापति, फतन प्रजापति आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें