फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक उपकरण मानव के सुख के साधन हैं, साध्य नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर पर सूचना विभाग द्वारा नगर के डीएवी इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विकास खंड बिलरियागंज और सठियांव के 26-26 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया। अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी में 20 सितंबर को 100 शौचालय निर्माण के लिए आवेदन प्राप्त हुए, 21 सितंबर को 45 और अंतिम दिन 22 सितंबर को 65 शौचालय के आवेदन पत्र प्राप्त हुए। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक दल मुन्ना लाल यादव एंड पार्टी और सुनीता चंचल ने लोकगीत के माध्यम से योजनाएं बताईं। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के कृतित्व एवं व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपाध्याय जी का कहना था कि हमारी संपूर्ण व्यवस्था का केंद्र मानव होना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए डा. कन्हैया सिह ने कहा कि पंडित दीनदयाल का व्यक्तित्व असाधारण था। वह प्रत्येक समस्या का समाधान समंवय में तलाशते थे। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें