फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिकता ने पर्यावरण को पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मधुबन गुरेहथा स्थित रामसकल सिंह स्मारक महिला महाविद्यालय और रामनरायन बालिका इंटर कालेज में बुधवार को पर्यावरण एवं हमारा दायित्व विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। साथ ही लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा और विशिष्ठ अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है। पश्चिम की भौतिक वादी संस्कृति ने आधुनिकता की दौड़ में पर्यावरण को सर्वाधिक क्षति पहुंचाया है। अखिलेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने का एक मात्र तरीका पौधारोपण है। कालेज के संस्थापक और प्रबंधक विजेंद्र सिंह ने कहा कि तेजी से बढ़ते नगरीकरण में पर्यावरण को सबसे अधिक हानि पहुंची है। उन्होंने स्कूल के बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे अपने और परिजनों के जन्मदिन पर कम से कम दो पौधे लगाए। साथ ही उन्हें संरक्षित करें। अंत में छात्राओं में ड्रेस बैग के साथ फलदार पौधे वितरित किए गए। संचालन आलोक सिंह ने किया। इस मौके पर डा. घनश्याम दुबे, लालचंद यादव, टिंकू सिंह, देवकली, राधेश्याम सिंह, आलोक चौबे, संध्या सिंह, धर्मावती सिंह, रूबी सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें