फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 11 नमूने भरे, 371 किग्रा रंगीन कचरी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। होली और रमजान के मद्देनजर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन अभियान चलाया। 11 नमूने भरे, 371 किग्रा रंगीन कचरी जब्त की गई।
विज्ञापन

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा डीएम के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित प्रवर्तन दल ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कर 11 नमूने संग्रहित किए तथा 371 किलोग्राम रंगीन कचरी जब्त की।
अभियान के दौरान सरदहा स्थित एक प्रतिष्ठान से एक सरसों तेल का नमूना लिया गया। जीयनपुर से एक खोया एवं एक पनीर, बनकट से एक घी एवं एक खोया तथा बेलईसा से एक पनीर का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही 25 किलोग्राम संदूषित पनीर का मूल्य 7,500 को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सचल दल ने इटौरा मोड़ से 2 खोया एवं एक छेना रसगुल्ला का नमूना तथा चक्रपानपुर से 2 रंगीन कचरी के नमूने लिए।
विज्ञापन

इस दौरान 371 किलोग्राम रंगीन कचरी का मूल्य 22,260 जब्त की गई। दो खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया है। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि होली तक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उन्होंने आमजन से अपील की कि पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय ‘ बेस्ट बिफोर ’ एवं एक्सपायरी तिथि अवश्य जांचें तथा अत्यधिक चमकीली और रंगीन मिठाइयों व खाद्य पदार्थों से परहेज करें। छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, गोविंद यादव, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमरनाथ, बेबी सोनम, राजीव कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें