आजमगढ़। जिले की 11 ग्रामीण सड़कों के सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण के लिए शासन ने 4.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। शासन से मंजूरी मिलते ही लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संबंधित कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीडब्ल्यूडी के अनुसार, इन सड़कों की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नवीनीकरण के बाद सड़कों की सतह को मजबूत किया जाएगा, गड्ढों की मरम्मत होगी और आवश्यकता के अनुसार नई लेयर बिछाई जाएगी। विभाग ने इन सभी सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण कार्य को दो माह की निर्धारित अवधि में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इन सड़कों को मिली मंजूरी
1- 51 लाख से बांसगांव से बहिरादेव होते हुए सघनपट्टी संपर्क मार्ग का उच्चीकरण कार्य।
2- 38 लाख से अतरौलिया-अहरौला मार्ग से खदेरूपट्टी होते हुए प्रथम देव स्थान तक।
3- 56 लाख से अतरौलिया-अहरौला मदियापार से प्रथम देव स्थान तक संपर्क मार्ग के उच्चीकरण का कार्य।
4- 49 लाख से भरौली-भैसासुर संपर्क मार्ग का सामान्य मरम्मत।
5- 40 लाख से आजमगढ़-रौनापार मार्ग पर ग्राम करमैनी से गोड़ियाना तक छूटा हुआ भाग।
6- 38 लाख से महुला-गढ़वल बंधा से पीएस इंटर कॉलेज तक।
7- 41 लाख से दोहरीघाट लिंक नहर सर्विस रोड संपर्क मार्ग पर सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण।
8- 37 लाख से निबिहवा चौक से पकडिहवा खरसिया संपर्क मार्ग।
9- 41 लाख से रौनापार-लाटघाट किमी 11 से बनियापार संपर्क मार्ग।
10- 39 लाख से बेगपुर संपर्क मार्ग का सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण।
11- 38 लाख से दोहरीघाट लिंक सर्विस रोड पर खरगपुर में डॉ. रामदुलार के ट्यूबवेल तक संपर्क मार्ग।
शासन से सड़कों के सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण की मंजूरी मिलने के बाद निविदा जारी कर दी गई है। इन सभी सड़कों को दो माह में तैयार कर दिया जाएगा। विशाल पांडेय, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।