फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: निराश्रित गोवंश से फसलें चौपट हो रहीं, किसान परेशान

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। देवारांचल क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की बेकाबू होती समस्या ने किसानों की कमर तोड़ दी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। छुट्टा गोवंश से खेतों में फसलें चौपट हो रही हैं और किसान आर्थिक संकट की कगार पर पहुंच चुके हैं, इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

इसी प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में मंगलवार को देवारांचल क्षेत्र के किसान एवं देवारांचल उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारी खंड विकास कार्यालय महराजगंज पहुंचे। बीडीओ के न मिलने से आक्रोशित किसानों ने एडीओ (एजी) अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपना गुस्सा और पीड़ा जाहिर की। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में छुट्टा गोवंश की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दिन-रात खेतों की रखवाली करने के बावजूद खड़ी और तैयार फसलें सुरक्षित नहीं रह पा रही हैं। कई बार शिकायत के बाद भी संबंधित विभागों ने केवल आश्वासन देकर किसानों को टरकाने का काम किया है। देवारांचल उत्थान सेवा समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही निराश्रित गोवंश की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने देवारांचल क्षेत्र में तत्काल अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल / गौशाला के निर्माण, निराश्रित पशुओं को एकत्र कर उनके संरक्षण व देखभाल की व्यवस्था तथा फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी और स्थाई कदम उठाने की मांग की है।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता सहित सचिन, हरकेश यादव उर्फ लालू, पवन, संतोष कुमार, प्रमोद कुमार, अमरजीत चौहान, सुनील चौहान, अरविंद यादव, नीरज निषाद, राकेश साहनी, उमेश, आजाद यादव, संजय यादव, विपिन, जयप्रकाश, प्रकाश निषाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें