कंधरापुर थाने के ठीक सामने मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित आटोरिक्शा पलट गया। उसमें पीछे से एक बाइक भी घुस गई। इसमें 11 लोग घायल हो गए। उधर से गुजर रहे सीएमओ ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया।
आटो में नौ लोग कप्तानगंज बाजार की ओर जा रहे थे। थाने के सामने अनियंत्रित होकर आटो रिक्शा पलट गया। उसके पीछे महेंद्र की बाइक भी आटो से भिड़ गई।
आटो सवार शिवकुमार देवी (40), लछमीना देवी (35), हेमंत कुमार (20) लालचंद्र (45) उसकी पत्नी नरमी देवी (40) मां सोमारी देवी (60), दीपक विश्वकर्मा (20), कमलावती देवी (40), आशीष कुमार (25) महेंद्र कुमार (25) और सुमीत्रा देवी (55) घायल हो गए। सीएमओ की टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।