फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर बिना मास्क के पकड़े गए 11 यात्रियों पर लगाया अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश चंद मीना व मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बिना मास्क के लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 यात्री बिना मास्क के पकड़े गए। पकड़े गए लोगों से रेलवे विभाग ने कुल दो हजार रुपये अर्थदंड लगाया। इस कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की ओर से बिना मास्क के सफर कर रहे लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है। आरपीएफ रमेश चंद मीना व मंडल वाणिज्य निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। बिना मास्क के प्लेटफार्म पर पाए गए 11 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। किसी से 100 रुपये तो किसी से 500 रुपये तक का जुर्माना वसूल किया गया। मंडल वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि बिना मास्क के पकड़े जाने पर यात्रियों से 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक वसूले जा सकते हैं। चेकिंग के दौरान 11 लोग बिना मास्क के पकड़े गए। जिनसे दो हजार रुपये वसूल किए गए है। जिससे रेलवे के राजस्व को भी फायदा हुआ। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें