आजमगढ़। कोरोना काल में भीड़ जुटाने पर पाबंदी है। तेजी से केस बढ़ रहा है तो वहीं अब पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। मेहनाजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिस बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने वाले 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। इससे पहले जिलाधिकारी आदेश पर रानी की सराय में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान 3000 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मेहनाजपुर पुलिस बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण कर रही थी। सिधौना गांव में बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता हो रही थी। मौके पर भीड़ थी। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उद्धव उर्फ सोनू सिंह निवासी चेवार, हैप्पी सिंह उर्फ वैभव सिंह, जय नरायन चौहान, रिंकू चौहान, अंकित चौहान, शैलेश चौहान, मंगेश चौहान, महेंद्र सिंह, आलोक चौहान निवासी गण सिधौना, सोनू तिवारी निवासी शेखपुर बछौली, सुजीत सिंह निवासी नोनीपुर उर्फ नईकोट को नामजद किया गया है। उन पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।