फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में दर्ज हुआ आजमगढ़ के बेटियों का नाम, बनाई थी 1200 वर्ग फिट की रंगोली

Thu, 27 Aug 2020 12:56 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रमाण पत्र लिए प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं के सम्मान एवं जन-जागरूकता के लिए फाइन आर्ट सेंटर के कलाकारों ने 1200 वर्ग फीट की रंगोली आजमगढ़ के चिल्ड्रेन स्कूल के हॉल में 30 जुलाई को बनाई थी। लार्जेस्ट रंगोली टू सैल्यूट कोरोना वारियर्स विषय पर बनी रंगोली ने सभी मानक पूर्ण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया में अपना नाम दर्ज करा लिया। 

विज्ञापन


कोरोना काल में कला जगत में जितनी भी गतिविधियां हुई उन सब में कोरोना योद्धाओं के सम्मान में यह सबसे बड़ी रंगोली होने के कारण एक नये विश्व रिकॉर्ड के रूप में भी स्थापित हुईं। बड़ा गणेश मंदिर के प्रांगण में मंदिर के महंत राजेश मिश्रा और नारी शक्ति संस्थान की सचिव डॉ. पूनम तिवारी के हाथों सभी विजेताओं को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की तरफ से आए मेडल व प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

महंत ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वचन देते हुए कहा यह पूरे आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है। डॉ. पूनम ने कहा इन कलाकार नारी शक्तियों द्वारा हासिल यह उपलब्धि समाज में अन्य सभी के लिए प्रेरणा परक होगी। फाइन आर्ट सेंटर की निदेशक डॉ. लीना मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता का आशीर्वाद व सभी की शुभकामनाओं को दिया।
विज्ञापन


कहा कि कोरोना काल में बेहद विषम परिस्थितियों में हासिल हुई यह उपलब्धि हम सबके लिए ख़ास है। दस घंटे तक मास्क लगाकर रंगोली बनाना कठिन था। मेरे साथ कलाकार जया गौर, अंकिता श्रीवास्तव, दीपिका सिंह, स्वाति बरनवाल, ऋषिका अग्रवाल, सौम्या अस्थाना, वर्तिका कृष्णा, स्वाति राय, इशिका स्वरूप व सबसे कम उम्र की कलाकार सहजप्रीत कौर ने इसे अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें