गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। बस्ती के जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की रिकॉर्ड संख्या देखी गई।
ओपीडी में कुल 1043 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक संख्या है। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ जा रही है। चर्म रोग विभाग के डॉ. राम अनुग्रह ने बताया कि लाल चकत्ते, दाद-खाज और खुजली के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 150 से अधिक बच्चे भर्ती हुए।
उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को धूप से आने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम न दें। खानपान में सावधानी बरतें। भीषण गर्मी और लू के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों सतर्क हैं।
लोगों से अपील की गई है कि गर्मी से बचाव के उपायों का पालन करें और शरीर में किसी भी तरह की अस्वस्थता महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। गर्मी के इस दौर में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। संवाद