फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी नहीं बहाल हो पाई 10 हजार घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। 24 घंटे बाद रविवार को भी दस हजार घरों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। फूलपुर में 132 केवी पावर स्टेशन से शबाना आजमी रोड पर स्थापित नया पावर सब स्टेशन को जोड़ने वाली 300 एंपीयर की केबल शनिवार को दोपहर 12 बजे ब्लास्ट हो गई थी। इसके चलते फूलपुर सहित ग्रामीण इलाकों के लगभग 10 हजारों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। अभी बिजली बहाल न होने से भीषण गर्मी में हाहाकार मचा हुआ है। देर शाम तक बिजली बहाल होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन

132 केवीए पावर स्टेशन से शबाना आजमी रोड पर बने नएय पावर सबस्टेशन को जोड़ने वाली 300 एंपीयर की केबल शनिवार को दोपहर ब्लास्ट हो गई। इसके चलते तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। लगभग दस हजार से अधिक घरों की बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोग बिजली, पानी और अन्य समस्याओं से जूझने पर मजबूर हैं। शनिवार को भूमिगत केबल को खोदकर सही करने का प्रयास किया गया, लेकिन शाम तक काम पूरा नहीं हो सका। रात भर लोग बिजली के लिए बिलबिलाते रहे। घरों का पानी समाप्त हो गया। इंवर्टर भी डिस्चार्ज हो गया। रविवार को पुन: पांच संविदा लाइनमैन की टीम और केबल ज्वाइंटर की ओर से केबल जोड़ने का कार्य प्रारंभ हुआ। शाम तक बिजली बहाल होने की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें