फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और गठबंधन समर्थक झंडा लगाने को लेकर भिड़े, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के फीनिहनी गांव में रविवार को शाम एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के झंडे को लेकर भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए। भाजपा समर्थकों की ओर से सपाइयों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस  ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फीनिहनी गांव की प्रधान उर्मिला देवी के यहां रविवार को धार्मिक कार्यक्रम था। इसनें सपा के पूर्व एमएलसी सहित कई लोग थे। भाजपा के समर्थक भी थे। चौहान बस्ती होने के कारण यहां पर कुछ भाजपा समर्थकों के घर पर भाजपा का झंडा लगा था। सपा समर्थकों ने इस पर आपत्ति जताई। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। भाजपा समर्थक लल्लन चौहान, सोनू चौहान और राम प्रताप चौहान की तहरीर पर सपा के पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें