फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से परेशान यात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। आजमगढ़ से प्रतिदिन दिल्ली जाने और आने वाली कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शनिवार से सरायमीर रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। सभी लोगों ने भाजपा सांसद नीलम सोनकर के प्रयास की सराहना की। कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के अवसर पर शनिवार को सरायमीर रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रेलवे संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि सरायमीर क्षेत्र के लोगों को दिल्ली जाने और आने में काफी परेशानी होती है। चुनाव के समय लोगों से किया गया वादा आज पूरा हो गया। क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह काम संभव हो सका। क्षेत्र के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, भाजपा नेता शपात अहमद, रामेश्वर बरनवाल, अमृतलाल, मोहम्मद दाऊद, अखिलेश जायसवाल, अरविंद सेठ, शिवम चौरसिया के अलावा रेलवे के मंडल इंजीनियर एके सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जंगबहादुर राम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


यात्रियों ने स्टेशन पर किया हंगामा
मेजवां। पेयजल किल्लत को लेकर यात्रियों ने शनिवार को फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। नाराज यात्री हंगामा करते हुए स्टेशन मास्टर के पैनल रूम में घुस गए। स्टेशन मास्टर के समझाने के बाद आक्रोशित यात्री शांत हुए। यात्री सुविधाओं के लिए फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर स्थापित वाटर सप्लाई पंप का स्टार्टर एक सप्ताह से जला पड़ा है। इससे प्लेटफार्म सहित सरकारी आवास में पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। स्टेशन के उत्तरी छोर पर 68000 लीटर पानी भरने के लिए वाटर पंप लगा है। यहां से सरकारी आवास, शौचालय और प्लेटफार्म पर यात्रियों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। एक सप्ताह से पंप का मोटर जला पड़ा है। इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने कंट्रोल और संबंधित अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। स्टेशन और आवास पर पानी न रहने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई। स्टेशन के दोनों छोर पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दो वर्ष से खराब पड़ा है। शनिवार को प्लेटफार्म पर पानी न मिलने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि पानी के लिए आए दिन नोकझोंक होती है। इसकी शिकायत कंट्रोल को की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें