निजामाबाद। कस्बे में साप्ताहिक बंदी शनिवार को घोषित है। कुछ सराफ की ओर से बंदी का उल्लंघन कर दुकानें खोली जा रही है। शनिवार को व्यापारियों ने बंदी के उल्लंघन का विरोध जताया। व्यापारियों ने अधिकारियों से मांग की कि कस्बे का दौरा कर बंदी कड़ाई से लागू कराएं। देवकी चौर पर प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि शनिवार की बंदी को लेकर विभागीय अधिकारी सुस्त पड़े हुए हैं। कभी चेकिंग नहीं की जाती है। इसके कारण कुछ व्यापारी इसका उल्लंघन कर दुकान खोल रहे हैं। उन्होंने बंदी के दिन अधिकारियों से निरीक्षण करने की मांग की। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि निजामाबाद में साप्ताहिक बंदी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। शिव प्रकाश चौरसिया, शिवम, ओमप्रकाश आदित्य सोनी, पप्पू सेठ, संजय यादव, अनिल सोनी, संजय सोनी, गोलू प्रधान आदि थे।