फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेक्षा से आहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। हरैया विकास खंड के हसनपुर गांव के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उपेक्षा से आहत होकर बुधवार को विकास खंड परिसर में धरना दिया। धरने पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी ने धरनारत समूह की महिलाओं की समस्या को सुना और एक सप्ताह में निस्तारण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

हसनपुर गांव के राम मनोहर लोहिया स्वयं सहायता समूह, डा. लोहिया स्वयं सहायता समूह, डा. भीमराव अंबेडकर स्वयं सहायता समूह लगभग चार दर्जन महिलाएं बुधवार को हरैया ब्लाक पर पहुंची और धरना देना शुरू कर दिया। बिंदु, आशा देवी, शोभा, लाली, विमला, सरिता, शकुंतला, रामप्यारी, रामप्यारी, अनीता, राधा, यशोदा आदि ने कहा कि जुलाई 2018 से अब तक स्वयं सहायता समूह की कोई सुविधा नहीं मिली। समूह में हम लोग जैसे तैसे पैसा जमा कर एक दूसरे का काम करते हैं लेकिन जो राज्य सरकार और शासन से सहयोग होना चाहिए वह अब तक नहीं मिला। कई बार ब्लॉक कर्मचारियों ने स्वयं सहायता समूह से संबंधित फार्म भरवाया और कहा कि कुछ पैसा संगठन के खाते में आएगा पर अभी तक नहीं मिला। अधिकारियों की उपेक्षा के चलते स्वयं सहायता समूह की हालत खराब बनी हुई है। धरनारत महिलाओं ने खंड विकास अधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने एक सप्ताह में उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरने को समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें