फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महीने बिल न मिलने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली विभाग द्वारा बिल वितरण का जिम्मा प्राइवेट कंपनियों के हवाले का दिया गया है। इन कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बिल के साथ ही सरचार्ज भी जमा करना पड़ रहा है। विद्युत विभाग द्वारा बकाए की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनसे बकाए का भुगतान कराया जा रहा है। विभाग द्वारा वसूली तो तेजी से की जा रही है लेकिन अभी नगर क्षेत्र में बहुत से स्थानों पर हर महीने बिजली का बिल उपलब्ध कराने में विभाग नाकाम रहा है। बिल निकालने वाले कर्मचारी कई महीने का बिल उपभोक्ताओं को एक साथ पकड़ा कर चल देते हैं। एक साथ कई महीने की बिल आने के कारण इसकी रकम ज्यादा होती है। दूसरे उसमें सरचार्ज भी जुड़ जाता है। बिल की अधिक रकम को चुकाने में उपभोक्ताओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन


दो माह बाद आता है बिल
आराजीबाग मुहल्ला निवासी हरिश्याम ने बताया कि हमारे यहां तो हर दूसरे महीने विभाग का आदमी आता है। मीटर देखकर बिल निकालकर चला जाता है। कभी भी हर महीने बिजली बिल देने के लिए नहीं आता है। जो बिल मिलती है उसमें सरचार्ज जुड़ा रहता है।

गांव में आता ही नहीं बिल
देवपार गांव निवासी मुकेश यादव जिनकी ब्रहमस्थान पर दुकान है। उनका कहना है कि गांव में तो आज तक बिजली की बिल नहीं आई लेकिन दुकान पर डेढ़ से दो महीने पर विभाग का आदमी बिल देने के लिए आता है।
विज्ञापन


खुद बिल निकलवाने के आदेश
केंद्रीय विद्यालय रोड निवासी रजनीश राय ने बताया कि उधर कुछ महीनों तक हमें समय पर बिल मिलता था। लेकिन विगत दो ढ़ाई महीने से कोई भी बिल देने के लिए नहीं आया। बिल जमा करने के लिए उपकेंद्र पर गए तो बताया गया कि पहले बिल निकलवाएं फिर जमा होगी।

मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। अगर इन स्थानों पर बिजली बिल हर महीने नहीं पहुंच रहा है तो मैं अभी मीटर रीडर से कहता हूं कल से सबके यहां बिल पहुंचेगी।
विज्ञापन

चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें